आवारा जानवरों की शिकायत जिलाधिकारी से की गई

आवारा जानवरों की शिकायत जिलाधिकारी से की गई

हर पल निगाहें ब्यूरो
सलोंन रायबरेली। तहसील मुख्यालय पर सुविधाजनक गौशाला होने के बाद भी आवारा व छुट्टा जानवरों से लोग काफी परेशान है।
इस कड़ी में आज नवीन थाना के सामने प्रतापगढ़ रोड, वार्ड विकास नगर में सफीना पत्नी चांद मोहम्मद के आवास पर बीती रात आवारा छुट्टा जानवरों के झुंड ने तांडव मनाते हुए जोरदार टक्कर मार दी , जिसके कारण उसका पूरा टीन भर भरा के गिर कर क्षतिग्रस्त हो गया।
जिसमें दबकर एक गाय की मृत्यु हो गई एवं हजारों रुपए का टीन शेड टूट कर नुकसान हुआ।
इस घटना से बड़ी छती उठानी पड़ी।
भुक्तभोगी पशुपालक सफीना ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर रायबरेली को रजिस्टर्ड शिकायती पत्र भेजकर आवारा एवं छुट्टा जानवरों से निजात दिलाय जाने की मांग की है। आपको बता दें कि सलोन तहसील चौराहा, ऊंचाहार तिराहा, मानिकपुर तिराहा, जगतपुर तिराहा, बिजली घर, एसडीएम कोर्ट के पास जानवरों का झुंड अक्सर देखने को मिलता है। परंतु नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता गौशाला के बाद भी जानवर गौशाला की बजाय सड़कों पर नजर आ रहे हैं जो चिंता का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!