राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबड्डी बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबड्डी बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

हर पल निगाहें ब्यूरो 
रायबरेली- क्रीड़ाधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर 29 से 31 अगस्त, 2026 तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति, रायबरेली द्वारा जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त अनुमति के क्रम में जिला खेल कार्यालय, रायबरेली में कबड्डी बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।   प्रतियोगिता में कुल 08 टीमों के 86 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मैट मस्टार रायबरेली, श्री गणेश विद्यालय रायबरेली, वैदिक इंटर कॉलेज रायबरेली, स्टेडियम-ए रायबरेली, स्टेडियम-बी रायबरेली, पिण्डारी रायबरेली, राही रायबरेली एवं डीह रायबरेली की टीमों ने प्रतिभाग किया।
          सभी टीमों ने अपने-अपने मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया। फाइनल मुकाबला स्टेडियम-ए रायबरेली एवं श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज रायबरेली के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम-ए रायबरेली की टीम ने 15-10 के स्कोर से विजय प्राप्त कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज रायबरेली की टीम उपविजेता रही।  विजेता टीम स्टेडियम-ए रायबरेली के खिलाड़ी करन मिश्रा, अभय प्रताप यादव, आनंद भट्ट, धर्मेंद्र कुमार साहू, आर्यन सिंह, रचित सिंह, सूर्यांश सिंह, आदित्य, सूर्यकांत, अंशकांत सिंह, धर्मबीर यादव, प्रांजल सिंह एवं प्रदीप कुमार रहे।
          उपविजेता टीम श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज रायबरेली के खिलाड़ियों में महेश लोधी, मयंक लोधी, श्याम यादव, लवकुश रावत, राज रावत, देवेंद्र ठाकुर, संदीप, शिवांश यादव, अर्धव सिंह, यश सिंह, रुद्र प्रताप, गुलशन यादव एवं रत्न कुमार शामिल रहे।

   प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पिन्कू कुमार, वी.एन. झा, हिमांशु तिवारी, कु. उज्ज्वला सोनकर, अनुज यादव, पूजा धीमान, कविता, अर्जिता वर्मा एवं खुशबू द्वारा निभाई गई।
          प्रतियोगिता के दौरान गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके खेल प्रदर्शन एवं खेल भावना की सराहना की। प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि श्री अभय सिंह, साई इंचार्ज रायबरेली एवं महेंद्र त्रिवेदी, अवैतनिक सचिव फुटबॉल, रायबरेली द्वारा किया गया।
          मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल के प्रति उत्साहित करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का संपूर्ण संचालन बाबूलाल, क्रीड़ा सहायक, जिला खेल कार्यालय, रायबरेली द्वारा किया गया।
          प्रतियोगिता को सफल बनाने में मंजू, नरेश कुमार निषाद, पिन्कू कुमार (कबड्डी कोच), अश्वनी चंद्रा, शोएब खान, हिमांशु तिवारी, वी.एन. झा सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा। विभागीय दिशा-निर्देशों एवं उच्चाधिकारियों के अनुपालन में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
          अंत में क्रीड़ाधिकारी रायबरेली ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों, अतिथियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!