जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न हो रही है परीक्षा
हर पल निगाहें ब्यूरो
रायबरेलीः-जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आज आयोजित की जा रही उ०प्र० पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को नकल विहीन, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, देदौर इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के समय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, यातायात व्यवस्था की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त परीक्षा जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर 08, 09 व 10 जून, 2026 को प्रत्येक दिवस को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षार्थियों के आवागमन के दृष्टिगत सभी व्यापक प्रबंध किए गए है, जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो, परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा अधिकारी भ्रमणशील रहकर लगातार निगरानी कर रहे हैं।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया कि आज की आयोजित उ०प्र० पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में प्रथम पाली में कुल 3744 अभ्यर्थियों में से 2783 अभ्यर्थी उपस्थित व 961 अभ्यर्थी अनुपस्थित एवं द्वितीय पाली में कुल 3744 अभ्यर्थियों में से 2804 अभ्यर्थी उपस्थित व 940 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें, इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 7488 अभ्यर्थियों में से 5587 अभ्यर्थी उपस्थित व 1901 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें।
निरीक्षण के समय अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
