सई नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, आमजन से सतर्कता बरतने की अपील 

सई नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, आमजन से सतर्कता बरतने की अपील 

हर पल निगाहें ब्यूरो 
रायबरेली– अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहदेव मिश्र ने बताया कि सई नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर नदी के आसपास तथा संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से अपनी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए नदी, नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों एवं तेज बहाव वाले पानी के आसपास अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की है।
          उन्होंने कहा कि बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उन्हें नदी अथवा जलभराव वाले स्थानों के समीप न जाने दिया जाए। नागरिक नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास शौच, कृषि कार्य, मछली पकड़ने, पशुओं को चराने अथवा अन्य किसी कार्य के लिए न जाएं। तेज बहाव वाले पानी को पैदल, दोपहिया वाहन अथवा किसी अन्य साधन से पार करने का प्रयास न करें।

 अपर जिलाधिकारी ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सई नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क रहें, सुरक्षित रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना देकर सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!