अभिभावक बच्चों को अकेले नदी, तालाब, नहर अथवा अन्य जलस्रोतों के पास न जाने दें : सहदेव मिश्र

अभिभावक बच्चों को अकेले नदी, तालाब, नहर अथवा अन्य जलस्रोतों के पास न जाने दें : सहदेव मिश्र

हर पल निगाहें ब्यूरो 
रायबरेली:- अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहदेव मिश्र बताया है कि जनपद-रायबरेली में प्रवाहित होने वाली विभिन्न नदियाँ नहरें, तालाब, पोखरे, झीलें एवं अन्य जलस्रोत बड़ी संख्या में स्थित हैं, जिनमें प्रायः बच्चे किशोर एवं युवा वर्ग स्नान, जलक्रीड़ा अथवा अन्य गतिविधियों हेतु जाते हैं। कई बार असावधानीवश गहरे पानी में चले जाने, तेज बहाव, फिसलन अथवा तैराकी न जानने के कारण डूबने जैसी दुःखद घटनाएँ घटित हो जाती हैं, जिससे जनहानि होने की संभावना बनी रहती है।
          उन्होंने वर्तमान ग्रीष्मकाल एवं आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत जलस्रोतों के आसपास विशेष सतर्कता बरतना अत्यंत आवश्यक है।
          अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने जनपद के समस्त अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील की है कि बच्चों को अकेले नदी, तालाब, नहर अथवा अन्य जलस्रोतों के पास न जाने दें। बच्चों एवं युवाओं को गहरे पानी में स्नान एवं जलकीड़ा करने से रोकें। बरसात के समय जलभराव अथवा तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। असुरक्षित घाटों एवं प्रतिबंधित स्थलों पर स्नान न करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन, पुलिस अथवा आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना दें। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनजागरूकता फैलाने में प्रशासन का सहयोग करें।
          उन्होंने कहा है कि प्रत्येक नागरिक का जीवन अमूल्य है। थोड़ी सी सावधानी एवं स्तर्कता से डूबने से होने वाली दुर्घटनाओं एवं जनहानि को रोका जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!