डीएम की अध्यक्षता में जनपद की निकायों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में जनपद की निकायों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

हर पल निगाहें ब्यूरो
रायबरेली:- जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में जनपद की नगर निकायों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
          बैठक में निकाय क्षेत्रों में कराए जा रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नगर क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण, सड़कों की मरम्मत, वाल पेंटिंग, फसाड लाइटिंग, अंडरपास में समुचित प्रकाश व्यवस्था, वर्टिकल गार्डन्स विकसित करने तथा सड़कों पर स्थापित ट्रांसफार्मरों को व्यू कटर से कवर कर उनके सौंदर्यीकरण, जल निकासी, सड़कों में प्रकाश व्यवस्था हेतु स्ट्रीट लाइटिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
          उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरों की सुंदरता एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने वाले महत्वपूर्ण कार्यों को कार्ययोजना में प्राथमिकता के साथ शामिल किया जाए तथा निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर क्षेत्रों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने हेतु सभी निकाय आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
           बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद स्वर्ण सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा शशिकांत मल्होत्रा सहित नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!