एडीएम ने स्व-गणना के लिए जनपद वासियों से की अपील

एडीएम ने स्व-गणना के लिए जनपद वासियों से की अपील

हर पल निगाहें ब्यूरो 
रायबरेलीः- जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह ने जनपद वासियों से अपील की है कि भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 का आयोजन किया जा रहा है। इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी और आपको स्वगणना की सुविधा दी गई है। आप स्वयं अपने परिवार एवं घर की जानकारी ऑनलाइन वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। यह सुविधा 21 मई 2026 तक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि स्वगणना करते समय अपने मोबाइल नंबर, परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी एवं आवश्यक विवरण तैयार रखें तथा सभी जानकारी सही एवं स्पष्ट दर्ज करें। स्वगणना पूर्ण होने पर आपको एक यूनिक एस0ई0 आई0डी0 प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है। यह आईडी आगे सत्यापन (हाउस लिस्टिंग) के समय प्रस्तुत की जा सकती है। जनगणना प्रत्येक नागरिक की भागीदारी का महत्वपूर्ण अभियान है आपकी सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

      इसके साथ ही जनगणना की निर्धारित थीम के अनुसार कल 09 मई 26 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से कलेक्ट्रेट में स्थापित मीडिया सेन्टर में मीडिया के प्रतिनिधियों की स्वागणना कराए जाने हेतु एक कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित होकर अपनी स्वागणना करा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!