श्री राम चरित मानस सम्मेलन में श्रद्धा भक्ति का संगम हुआ
हर पल निगाहें ब्यूरो
रायबरेली – क्षेत्र के कुंदनगंज कस्बा में त्रिमूर्ति माता पिता मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में श्री बाजपेई बाबा के मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय श्री राम चरित मानस सम्मेलन में श्रद्धा भक्ति का संगम हुआ। श्री राम कथा के द्वितीय दिवस गुरुवार की रात बागेश्वर धाम छतरपुर मध्य प्रदेश से पधारी मानस प्रवाचिका रजनी देवी शास्त्री ने शिक्षा, संस्कार पर बल देते हुए कहा देश की भावी पीढ़ी को संस्कार वान बनाने की आवश्यकता हैं।
मानस वक्ता ने लक्ष्मण चरित्र के माध्यम से शिक्षा और संस्कार का सारगर्भित वर्णन प्रस्तुत करते हुए संस्कार वान व्यक्ति ही समाज और देश को दिशा दे सकता हैं। बच्चों को मोबाइल संस्कृति से दूर रखा जाए। परमात्मा की बहुत बड़ी कृपा होने पर मानव तन मिलता है। ईश्वर के दिखाएं मार्ग पर चलने से मानव को सुख शांति मिलती हैं।
संत सम्मेलन में साध्वी पुष्पांजलि शुक्ला कानपुर, संजय महाराज, पंडित गौरी शंकर शुक्ल, मंच संचालक अश्वनी कुमार मिश्रा ने राम नाम की पावन महिमा का गुणगान किया।
इस मौके पर संगीताचार्य राजेश सिंह, लक्ष्मी शंकर शुक्ल, आशीष अवस्थी, तिलकधारी सिंह, डॉ. आनंद कुमार चौरसिया, डॉ. सुनील चौरसिया, राज कुमार चौरसिया, राजू त्यागी, नरेंद्र सिंह, शिव शंकर यादव, राम खेलावन चौरसिया, नीरज चौरसिया, विनोद गुप्ता, संतोष चौरसिया, प्रेमचंद्र चौरसिया, कृपा शंकर चौरसिया आदि लोग मौजूद रहें।
