एडीएम ने विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण कर फसल, मकान/सम्पत्ति एवं अन्य संभावित नुकसानों का लिया जायजा

एडीएम ने विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण कर फसल, मकान/सम्पत्ति एवं अन्य संभावित नुकसानों का लिया जायजा

हर पल निगाहें ब्यूरो 
रायबरेलीः- जनपद में वर्तमान में हो रहे खराब मौसम/अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह ने सदर तहसील के ग्राम देदौर, चिलौली, डलमऊ तहसील के अंतर्गत मधुकरपुर, सुल्तानपुर जाला तथा लालगंज तहसील के गोविन्दपुर किलौली व तौधकपुर में स्थलीय निरीक्षण/मुआयना किया।
          निरीक्षण के दौरान फसल क्षति, मकान/सम्पत्ति क्षति एवं अन्य संभावित नुकसानों एवं प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया तथा जन सुरक्षा एवं राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
        अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति में जनहानि, पशु हानि एवं फसल क्षति की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही, प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें।
        उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखें तथा राजस्व एवं अन्य संबंधित टीमों को सक्रिय रखें। सभी लेखपालों को भी अपने क्षेत्र में भ्रमण कर क्षति का आकलन करते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें, इसके अतिरिक्त, सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जनहानि, पशु हानि एवं फसल क्षति से संबंधित सूचनाओं का समयबद्ध संकलन कर तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे राहत एवं सहायता कार्यों में किसी प्रकार का विलंब न हो।
         इसी क्रम में जनपद की समस्त तहसीलों के तहसीलदारों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत स्थलीय निरीक्षण/भ्रमण करते हुए फसल क्षति एवं अन्य नुकसानों का आकलन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!