संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की द्वितीय बैठक आयोजित

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की द्वितीय बैठक आयोजित

हर पल निगाहें ब्यूरो

अमेठी-जनपद में एक से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा | इसी क्रम में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की द्वितीय बैठक आयोजित हुई |
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान के तहत सभी गतिविधियां माइक्रोप्लान के अनुसार संपादित की जाएं | इसके साथ ही जिला पंचायतराज अधिकारी को अभियान में सक्रियता से सहयोग करने के लिए निर्देशित किया |

अभियान को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि हर साल,साल में तीन बार – अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान चलता है | यह इस साल का पहला अभियान है | अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल की भूमिका में होता है | इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग,पेयजल , पंचायती राज, नगर विकास, ग्राम्य विकास, आईसीडीएस, पशुपालन, सूचना, फूड सेफ्टी एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, कृषि एवं सिंचाई विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और उद्यान विभाग इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं। अभियान में संचारी रोगों- जैसे डेंगू,मलेरिया, चिकनगुनिया, टीबी, फाइलेरिया, काला जार से पीड़ितों की पहचान किए जाने के साथ ही उनसे बचाव और लक्षण आदि के बारे में जागरूक किए जाने को लेकर विभिन्न गतिविधियां की जाती हैं | इसके साथ ही डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) के लक्षणयुक्त व्यक्तियों का डाटा समय से यूडीएसपी पोर्टल पर अपलोड किया जाता है |
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, संचारी रोग के नोडल अधिकारी डा. रामप्रसाद, सुशील कुमार सहायक मलेरिया अधिकारी, एवं सूचना अधिकारी अमेठी तथा सभी सहयोगी विभागों के प्रतिनिधि, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ़,सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च(सीफॉर) के प्रतिनिधि मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!