टिएन्स ग्रुप का आगाज जश्न ए सेमिनार आयोजित किया गया

टिएन्स ग्रुप का आगाज जश्न ए सेमिनार आयोजित किया गया

हर पल निगाहें ब्यूरो

रायबरेली- फलक उत्सव लॉन में टिएन्स ग्रुप का आगाज जश्न ए सेमिनार आयोजित किया गया। राष्ट्रगीत और प्रार्थना के माध्यम सेमिनार का शुभारंभ हुआ। टिएन्स ग्रुप के शहिन खान ने ग्रुप की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा इसकी स्थापना 1995 मे चीनी उद्यमी ली जिन युआन के द्वारा की गयीं थी। आज इसका विस्तार दुनिया के अधिकांश देशों में हो चुका हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन से मान्यता प्राप्त ग्रुप का विदेशों में व्यवसाय चल रहा हैं।
उन्होंने कहा इसका मुख्य कार्य नेटवर्किंग के जरिए रोजगार, स्वास्थ्य लाभ देना और सौंदर्य प्रसाधन के समान को लोगों तक पहुंचाने का है। टिएन्स ग्रुप आत्म निर्भर, स्वस्थ भारत के उद्देश्य से लोगों को आर्थिक और स्वास्थ्य लाभ के क्षेत्र में मजबूती से काम कर रहा है। इसके माध्यम से लोगों का हैंड केयर, बीसीएम, इक्वालाइफ, इक्वा प्रेशर, इक्वा पंचर थेरैपी विधि से इलाज किया जाता है।
इसमें गठिया बाई सायटिका, शुगर, बीपी, थायराइड, माइग्रेशन आदि गंभीर बीमारियों का इलाज किया जाता है। इस विधि से इक्वा लाइफ के द्वारा मानव शरीर में होने वाली बीमारियों की जांच और इलाज होता हैं। बीमारियों में दवाओं की भूमिका मात्र 20 प्रतिशत होती है। सेमिनार में लोगों को प्रशिक्षण देकर इससे होने वाले लाभ बताए गए।
कार्यक्रम में आये वरिष्ठ लोगों का माल्यार्पण, ट्रॉफी देकर सम्मान किया गया। संचालन रुपेश ने किया। इस मौके पर मुजाहिद्दीन, इब्राहिम खान ,आनंद तिवारी, संतोष कुमार, साधना चौरसिया, आराधना चौरसिया, नीलिमा आनंद, नीरा, प्राची चौरसिया, नम्रता, संगीता, मनोज चौरसिया, संतोष शुक्ला, अनिल यादव, प्रखर चौरसिया, जितेंद्र चौरसिया, शिवनाथ वर्मा, अरविंद पटेल, रचित धर्मेंद्र चौरसिया, विजय कुमार, गणेश शंकर, सुरेन्द्र तिवारी आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!