सड़क दुर्घटना में कमी लाए जाने के लिए नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 23, 24 व 25 मार्च को

सड़क दुर्घटना में कमी लाए जाने के लिए नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 23, 24 व 25 मार्च को

हर पल निगाहें ब्यूरो 
रायबरेली:-   मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० नवीन चंद्रा ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी हर्षिता माथुर निर्देशन पर जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत मार्गों पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में अल्पकालिक सुधार, सड़क दुर्घटना एवं मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने के लिये जनपद स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने एवं स्टेक होल्डर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद रायबरेली में निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन जनपद के सामु०स्वा०केन्द्र बछरावां, लालगंज, ऊंचाहार एवं डलमऊ में 23 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 
          इसी प्रकार आई०डी०टी०आर० हरचन्दपुर रायबरेली में 24 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक एवं जिला चिकित्सालय पुरुष, रायबरेली 25 मार्च 2026 को प्रातः 08 बजे से अपराह्न 02 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
          स्वास्थ्य शिविर में नेत्र/कॉन/ब्लड ग्रुप एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कराये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!