आलू लदे ट्रैक्टर ट्राली को डंफर ट्रक ने मारी टक्कर से हेल्पर की कुचलकर मौत हुई

आलू लदे ट्रैक्टर ट्राली को डंफर ट्रक ने मारी टक्कर से हेल्पर की कुचलकर मौत हुई,
पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया

हर पल निगाहें ब्यूरो

हरचंदपुर रायबरेली – थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर आलू लादकर मंडी जा रहा ट्रैक्टर को मानसरोवर होटल के समीप डंफर ट्रक ने जोरदार टक्टर मारने से ट्रैक्टर पर बैठा हेल्पर ट्रक की पहिया के नीचे आने से कुचलने से मौत हो गयी, चालक बाल बाल बचा।
घटना कर भाग रहे डंफर को पुलिस ने पकड़ा, ट्रक चालक मौके से फरार हुआ।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के हिलालगंज के ट्रैक्टर चालक महेश कुमार पुत्र निंबर अपने हेल्पर अंकुल पासी पुत्र रामदुलारे 22 वर्ष कस्बे के एक व्यापारी का आलू हिलालगंज से ट्रैक्टर में लोडकर रायबरेली मंडी बेचने जा रहा था सुबह लगभग साढ़े सात बजे ट्रैक्टर ट्रॉली राधा स्वामी सत्संग परिसर मानसरोवर होटल के सामने पहुंच रहा था तभी लखनऊ दिशा से रायबरेली दिशा को जा रहा तेज रफ्तार डंफर ट्रक ने ओवरटैक के समय आलू लदे ट्रैक्टर मैं जोरदार टक्कर मारने से ट्रैक्टर पर बैठा हेल्पर अंकुल पासी छिटक कर डंफर की पहियों के नीचे आने से कुचल गया जिसकी मौके पर मौत हो गयी, आलू की बोरियां सड़क पर बिखर गयी‌।
दुर्घटना करने वाले डंफर को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा किन्तु उसका चालक मौके से फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस पीआरवी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!