राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बुशरा ने जिले का नाम रोशन किया
हर पल निगाहें ब्यूरो
सलोंन रायबरेली-राज्य स्तरीय आयोजित इंटरनेशनल इंग्लिश ओलिंपियाड में प्रतिभाग कर बुशरा शेख अलहम्द पब्लिक स्कूल रायबरेली ने 95% अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है बताते चलें कि बुशरा शेख मोहम्मद वसीम प्रधान अध्यापक प्राथमिक विद्यालय गौवा बाजार निवासी पुरे राम प्रसाद (पूरे जोधी)खतियारा सलोन ने यह परिलब्धि कड़ी मेहनत के बाद हासिल की 60 प्रश्नों में 57 प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर बेटी ने 95 फीसद अंक हासिल कर उत्तर प्रदेश में 12 वां स्थान प्राप्त किया है,जिसे प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गयाl
सलोन क्षेत्र में बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है,बेटी के साथ- साथ पिता और उसके परिजन को क्षेत्र वासी बधाई दे रहे हैं,बधाई देने वालों में पूर्व सभासद इसरार हैदर रानू ,सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान, डॉक्टर साधना शर्मा ,अजय सिंह, इरफान सिद्दीकी, शिक्षक नेता राम जी सरोज, मोहम्मद कासिम हुनर, के साथ-साथ पूरे शिक्षा विभाग ने बेटी की सफलता पर मोहम्मद वसीम को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है
