मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन 22 फरवरी को

मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन 22 फरवरी को

हर पल निगाहें ब्यूरो 
 रायबरेली:   मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने बताया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व मा० जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में 22 फरवरी 2026 को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन राजकीय इण्टर कालेज मैदान रायबरेली में किया जा रहा है, जिसमें दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला उद्योग केन्द्र, मत्स्य विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), महिला कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, कृषि विभाग, चिकित्सा विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग, जिला उद्यान, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग आदि द्वारा स्टॉल लगाएं जाएंगे। इस शिविर का उद्देश्य है कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे जन सामान्य को उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!