प्रपत्र प्राप्त/अपलोड करने की अवधि 06 मार्च निर्धारित
हर पल निगाहें ब्यूरो
रायबरेली: उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर सर्विस मतदाताओं से संबंधित निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियों/संशोधित कार्यक्रम एवं उनकी तिथियां निर्धारित की गई है जिसके अनुसार रिकॉर्ड/कमांडिंग अधिकारियों/संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रपत्र प्राप्त/अपलोड करने की अवधि 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) निर्धारित की गई है।
EROs द्वारा हस्ताक्षरित और सत्यापित प्रपत्रों के साथ-साथ फाइलों की प्रक्रिया और निपटान की अवधि 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) निर्धारित की गई है। मतदातासूचियों के अंतिम भागों का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की उपरोक्तानुसार तिथियों में संशोधन करते हुए नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 नियत किया गया है।
