डीएवी पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया सम्पन्न हुआ

डीएवी पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया सम्पन्न हुआ

हर पल निगाहें ब्यूरो
ऊंचाहार रायबरेली -डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी आज सीनियर छात्रों के लिए एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या,शिक्षक और छात्र शामिल हुए। समारोह की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा जौहरी द्वारा दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से हुई। तत्पश्चात सभी ने स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की चित्र पर पुष्प अर्पित किये lसीनियर छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सभी छात्रों ने अपने अच्छे परिणाम हेतु हवन भी किया।
छात्रों ने अपने अनुभव और यादें साझा कीं और कक्षा 11 के छात्रों को शुभकामनाएं दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 11 छात्रा की खुशी मौर्य द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई फिर छात्रों ने सीनियर छात्रों के लिए कई मनोरंजक खेल आयोजित किए गए,जिसने सभी को खूब हंसाया lकक्षा 11 के छात्रों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुति किया जिस पर तालियों की गड़गड़ाहट देखती ही बनीl
प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा जौहरी ने अपने संबोधन में छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कक्षा 11 के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की गई। उनके नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हेड बॉय आर्यन जायसवाल ने अपनी विद्यालय मे अपने बीती दिनों की यादें संजोई l कार्यक्रम का समापन हेड गर्ल अंशिका मौर्य द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!