जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक संपन्न
हर पल निगाहें ब्यूरो
रायबरेली : जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, रायबरेली की अध्यक्षता में “जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान प्रतिनिधि अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, प्रतिनिधि कमांडिंग ऑफिसर एन०सी०सी०, प्रतिनिधि लीड बैंक अधिकारी, प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक व सैनिक बन्धु समिति के सदस्य एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों का जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, रायबरेली कैप्टन (नौसेना) अतुल्य दयाल (अ० प्रा०) द्वारा स्वागत किया गया तथा पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर उनके शीघ्र निस्तारण हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया गया।
