पी.जी.एस पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा झंडा रोहण किया
हर पल निगाहें ब्यूरो
हरचंदपुर रायबरेली-गणतंत्रदिवस के अवसर पर पी.जी.एस पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा झंडारोहण किया गया तत्पश्चात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गये।
हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के शोभापुर गांव स्थित पी.जी.एस पब्लिक स्कूल गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामराज द्वारा झंडारोहण किया गया, स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली गणतंत्रदिवस के उद्घोष के नारे लगाए विद्यालय में विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना, मंगलगीत व राष्ट्रीय गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम में अलौकिक छठा बिखरने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया गया विद्यालय के सैकड़ो छात्र-छात्राओं वह गांव की महिलाएं व पुरुषों सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई।
इस विद्यालय में अध्यापक अध्यापिकाओं में अनुराग सिंह, अंकित मिश्रा, शिवकांती, दिव्यांशी,दीपांजलि, मुस्कान, विष्णु सिंह,दिनेश कुमार ने
बच्चों को गणतंत्र दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी व अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
