कंपोजिट विद्यालय मुबारकपुर में शिक्षक चौपाल का आयोजन संपन्न

कंपोजिट विद्यालय मुबारकपुर में शिक्षक चौपाल का आयोजन संपन्न

हर पल निगाहें ब्यूरो
रायबरेली – कंपोजिट विद्यालय मुबारकपुर में शिक्षक चौपाल का आयोजन नोडल संकुल शिक्षक डॉक्टर बृज किशोर द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान राकेश कुमार श्रीवास्तव ने की एवं मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हरचंदपुर अश्वनी कुमार गुप्ता रहे । खंड शिक्षा अधिकारी ने समूचे संकुल से आए हुए शिक्षकों एवं जन समुदाय के रूप में अभिभावकों एसएमसी सदस्यों से बच्चों को निपुण बनाने हेतु अभिभावकों एवं समुदाय की सहभागिता पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा की। ग्राम प्रधान राकेश कुमार श्रीवास्तव ने ग्राम वासियों से अपील की कि वह अपने बच्चों को निपुण बनाने में सहयोग प्रदान करें। ए आर पी जग लाल यादव ने शिक्षा चौपाल के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। संचालन डॉ बृजकिशोर ने किया। अंत में ग्रामीण वासियों को मतदाता शपथ दिलाई गई एवं बच्चों को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहन दिया गया। सभी को स्वल्पाहार देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एसएमसी अध्यक्ष सावित्री देवी एसएमसी सदस्य अभिभावक टांडा संकुल की सभी विद्यालयों के शिक्षक एवं गढ़ मान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!