मा. उद्यान मंत्री ने जरूरतमंद लोगों को किया कंबल वितरण

मा. उद्यान मंत्री ने जरूरतमंद लोगों को किया कंबल वितरण

हर पल निगाहें ब्यूरो 
रायबरेली :मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उ0प्र0 दिनेश प्रताप सिंह ने विकास खंड महराजगंज के बावन बुजुर्ग बल्ला में आयोजित कंबल वितरण समारोह में प्रतिभाग कर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया।
         इसके पश्चात विधानसभा बछरावां के विकासखंड शिवगढ़ के ग्राम ओसाह एवं विधानसभा हरचंदपुर के विकासखंड सतावं के ग्राम बरदर में आयोजित “कृषक-श्रमिक चौपालों” में सहभागिता कर विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण विकसित भारत जी राम जी जन जागरण अभियान के अंतर्गत चौपाल के माध्यम से क्षेत्र के किसान भाइयों और मेहनत का श्रमिकों के साथ संवाद कर उन्हें वीबी-जी राम जी के प्रति जागरूक  किया।
          मा0 मंत्री ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुए विकसित भारत-रोज़गार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना ग्रामीण भारत को आर्थिक मजबूती, सम्मानजनक रोजगार और पारदर्शी शासन देने की दिशा में एक सशक्त पहल है। यह योजना ग्रामीण सशक्तिकरण और गरीब कल्याण का नया अध्याय शुरू करेगी।
          मा० मंत्री ने कहा कि वीबी- जी राम जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों और किसानों के लिए सुनिश्चित एवं बढ़ा हुआ रोजगार, समय पर और साप्ताहिक मजदूरी भुगतान, आजीविका में स्थायित्व और सम्मान तथा गांवों की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!