ग्राम पंचायतों की अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन 23 दिसम्बर को: अंजूलता

ग्राम पंचायतों की अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन 23 दिसम्बर को: अंजूलता

हर पल निगाहें ब्यूरो 
रायबरेली -मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अंजूलता ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2026 हेतु पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण, 2025 के अंतर्गत अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 को किया जायेगा तथा आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण व दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी स्वीकार किए जाएंगे) 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2025 तक किया जायेगा।
          मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया है कि जनपद रायबरेली में समस्त ग्राम पंचायतों की अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन 23 दिसम्बर, 2025 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय, ग्राम पंचायत कार्यालय में किया जायेगा तथा निर्धारित अवधि तक निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण की अवधि प्रारम्भ होने के साथ ही दावे एवं आपत्तियों दाखिल करने का कार्य आरम्भ हो जाएगा जो निर्धारित अवधि के अन्तर्गत चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!