मातृ स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव: एनीमिया प्रबंधन हुआ सुदृढ़

मातृ स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव: एनीमिया प्रबंधन हुआ सुदृढ़

हर पल निगाहें ब्यूरो 

रायबरेली-गर्भावस्था के दौरान एनीमिया (मातृ एनीमिया) एक गंभीर चुनौती है, जिसका असर माँ और गर्भस्थ शिशु दोनों पर पड़ता है। रायबरेली जिले के सलोन ब्लॉक में यह समस्या लंबे समय से मौजूद थी। मॉडरेट (मध्यम) और गंभीर एनीमिया से ग्रसित होने के बावजूद बहुत कम गर्भवती महिलाएँ ही आयरन सुक्रोज (IV Iron) ले पा रही थीं। सितम्बर 2024 से मार्च 2025 के बीच पूरे ब्लॉक में केवल 70 डोज ही चढ़ पाईं।

इसका मुख्य कारण था-जागरूकता की कमी, काउंसलिंग का अभाव और एनीमिया प्रबंधन के लिए समुचित स्थान या व्यवस्था न होना।

इसी चुनौती को देखते हुए अप्रैल 2025 में उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई (UPTSU) के सहयोग से फर्स्ट रेफेरल यूनिट (एफआरयू) सलोन में मैटरनल एनीमिया मैनेजमेंट कार्नर (MAMC) की स्थापना की गई, जिसका उद्देश्य मध्यम एवं गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं का व्यवस्थित प्रबंधन करना था।

गर्भवती महिलाओं की मध्यम एवं गंभीर एनीमिया की स्क्रीनिंग

ऐसी महिलाओं की लाइन लिस्टिंग पोषण, आयरन सुक्रोज और डोजिंग से जुड़ी विस्तृत काउंसलिंग

समय पर आयरन सुक्रोज की डोज चढ़ाने की व्यवस्था,Iron Sucrose Register का सही उपयोग सुनिश्चित कर मॉनिटरिंग को सुदृढ़ किया गया।

MAMC शुरू होने के आठ महीनों में कुल 263 डोज चढ़ाई गईं—जो पहले की तुलना में 3.7 गुना अधिक है।

ये आंकड़े बताते हैं कि सही स्क्रीनिंग, काउंसलिंग, समय पर उपचार और नियमित फॉलोअप से एनीमिया प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार संभव है।

काउंसलिंग और उपचार सेवाएँ बेहतर हुईं

उच्च स्वास्थ्य संस्थानों पर संदर्भन (रेफरल) कम हुआ,ब्लॉक एवं सीएचसी स्तर पर एनीमिया प्रबंधन अधिक मजबूत हुआ,यह मॉडल दर्शाता है कि सुव्यवस्थित MAMC अप्रोच, प्रशिक्षित स्टाफ और नियमित मॉनिटरिंग से ब्लॉक स्तर तक मातृ स्वास्थ्य में बड़े सुधार संभव हैं।

डॉ. नवीन चंद्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी:“ यह केवल एक एफआरयू सलोन का उदाहरण है जहाँ MAMC स्थापित होने से मातृ एनीमिया प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है बाकि तीन एफआरयू  ऊंचाहार, लालगंज और बछरावां पर भी यह स्थापित किये गए हैं और वहां भी उल्लेखनीय वृद्धि हुयी है |  आयरन सुक्रोज़ की उपलब्धता और नियमित सेवा यह दर्शाती है कि टीमवर्क और मॉनिटरिंग का सीधा लाभ गर्भवती महिलाओं को मिल रहा है।“ अन्य बचे हुए एफआरयू और सीएचसी पर MAMC खोलने की कवायद जारी है | 

डॉ. अमित सिंह, अधीक्षक, सीएचसी सलोन:“MAMC की स्थापना के बाद मातृ एनीमिया प्रबंधन मजबूत हुआ है। आयरन सुक्रोज़ प्रशासन में बढ़ोतरी साबित करती है कि नियमित स्क्रीनिंग, काउंसलिंग और टीम वर्क के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार किया जा सकता है।”गर्भवती महिलाएँ भी महसूस कर रहीं बदलाव

सरिता (गाँव–करहिया बाजार, सलोन):“पहले बहुत कमजोरी रहती थी, लेकिन आयरन चढ़ने के बाद अब मैं खुद को काफी बेहतर और स्वस्थ महसूस करती हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!