सनशाइन पब्लिक स्कूल के द्वारा रक्षाबंधन पर्व मनाया गया
हर पल निगाहें ब्यूरो
हरचंदपुर-रायबरेली- थाना परिसर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्षाबंधन के अवसर पर सनशाइन पब्लिक स्कूल के द्वारा रक्षाबंधन पर्व मनाया गया,यहां स्कूल के बच्चों ने पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधा और थानाध्यक्ष के द्वारा नन्ही नन्ही बालिकाओं को उनकी सुरक्षा और आने जाने के लिए होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए संकल्प लिया गया।
थाना परिसर में हुए इस आयोजन पर बच्चों में एक नई उमंग और उत्साह देखने को मिला यहां हुए कार्यक्रम में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के साथ ही समस्त स्टाफ उपस्थित था ।
विद्यालय परिवार में प्रवीण कुमार गुप्ता,श्रीमती कोमल, तनु सिंह,अमिता,अमन सिंह, राम शंकर, राकेश,विवेक के साथ ही हरचंदपुर थाने के पुलिस जवान और स्टाफ के लोग एवं कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
