हरचंदपुर में धूमधाम से निकला गया ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

हरचंदपुर में धूमधाम से निकला गया ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

हर पल निगाहें ब्यूरो 

हरचंदपुर, रायबरेली -कस्बे में इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकला गया,जुलूस में मुस्लिम समाज जन अपने हाथों में इस्लामी परचम थामे हुए बड़ी संख्या में शामिल हुए जुलूस कस्बे के मुख्य मार्गो से निकाला गया जहां जगह-जगह जुलूस का स्वागत भी किया गया।

 साथ ही जुलूस में शामिल लोगों के लिए कई जगह मिठाइयां और खाने पीने की वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए थे।

इस जुलूस के समापन पर देश में अमन और भाईचारे की दुआएं की गई,यहां बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस बल भी मुस्तैद होकर  लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!