दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर का निधन, शोक की लहर
हर पल निगाहें ब्यूरो
सलोंन, रायबरेली। lदिल्ली यूनिवर्सिटी के हिस्ट्री हेड ऑफ डिपार्टमेंट कस्बा सलोंन निवासी प्रोफेसर सय्यद जहीर हुसैन जाफरी को आज उनके आबाई कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गयाl बताते चलें कि कस्बा सलोंन की अजीम शख्सियत दिल्ली यूनिवर्सिटी में इतिहास डिपार्टमेंट के पूर्व हेड ऑफ डिपार्टमेंट खानका ए सलोंन के सज्जादा नशीन जनाब अहमद हुसैन जाफरी साहब के छोटे भाई प्रोफेसर जहीर हुसैन जाफरी साहब का दिल्ली में इलाज के दौरान इंतकाल हो गया । जिनकी नमाज जनाजा और तद फीन में हजारों लोगों ने शिरकत कर उनके लिए मगफिरत की दुआ की। जाफरी साहब एक नेक दिल इंसान थे अपने विद्यार्थियों की सदैव मदद किया करते थे। और अपने वतन सलोंन का नाम पूरे भारत में रोशन कर रहे थे। उनके निधन से कस्बा के लोगों ने कहा कि एक अच्छी शख्सियत रुखसत हो गई हैl खुदा उनके परिवार वालों कोसब्र अता करेंl जनाजे में शिरकत करने वालों में उनके खानदान के अलावा सलोन और अतराफ के बहुत से मुरीदीन और जानने वालों ने शिरकत की। कि मौके पर नासिर हुसैन जाफरी अशरफ हुसैन जाफरी हसन मुजम्मिल जाफरी मंसूर जाफरी मुदस्सर हुसैन सैयद अदनान मियां इरफ़ान सिद्दीकी पूर्व सभासद इसरार हैदर रानू, मास्टर मोहम्मद जैदी, मोहम्मद इस्माइल खान, मोहम्मद जैद मोहम्मद जावेद खान तुफैल अनवर, इमरान खान, मो नासीर, अजय श्रीवास्तव प्रधान कांग्रेस नेता अर्जुन पासी ,सपा नेता सुरेश चौधरी, शौकत भाई ,मुन्ना कोयला, शाहबाज चौधरी, मुर्शल सिद्दीकी, समेत बड़े तादाद में लोग मौजूद रहे।
