नहरों का संचालन एवं अनुरक्षण बेहतर ढंग से कराए सुनिश्चित-डीएम

नहरों का संचालन एवं अनुरक्षण बेहतर ढंग से कराए सुनिश्चित-डीएम

किसानों को समय पर सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता

हर पल निगाहें ब्यूरो 
रायबरेली- जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट सभागार में सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित सिंचाई परियोजनाओं, नहरों के संचालन, अनुरक्षण, मरम्मत कार्यों, जल उपलब्धता तथा किसानों को समयबद्ध सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।
        बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीफ फसलों के दृष्टिगत नहरों में आवश्यकतानुसार जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था कृषि उत्पादन की आधारशिला है, इसलिए विभाग पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करे।
       जिलाधिकारी ने नहरों की साफ-सफाई, सिल्ट हटाने, क्षतिग्रस्त तटबंधों एवं संरचनाओं की मरम्मत तथा जल वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी जल प्रवाह में बाधा हो, उसे तत्काल दूर कर नहरों का रोस्टर के अनुसार सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए। सिंचाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए।

     बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उप निदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई सुशील यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!