डीएम ने सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

डीएम ने सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

हर पल निगाहें ब्यूरो
रायबरेली:- जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने पीएसी के निकट स्थापित सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं एवं अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट में ठोस अपशिष्ट के संग्रहण, पृथक्करण, प्रसंस्करण एवं निस्तारण की प्रक्रियाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
          जिलाधिकारी ने प्लांट की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित किए जाएं। उन्होंने अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण एवं पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष बल दिया।
          उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनहित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से प्लांट का संचालन पूरी दक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
          निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!