डीएम की अध्यक्षता में शादी अनुदान योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में शादी अनुदान योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

हर पल निगाहें ब्यूरो 
रायबरेलीः-  जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर)/सामान्य वर्ग/अनु0जाति/अनु0जनजाति के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु संचालित शादी अनुदान योजना की समीक्षा की गयी जिसमें जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति एवं शादी अनुदान स्वीकृत समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
         बैठक में योजना की पारदर्शिता, आवेदनों के त्वरित निस्तारण और पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
          जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य निर्धन अभिभावकों को उनकी सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शादी की तिथि से 90 दिन पहले या 90 दिन बाद तक प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।
          योजना के अंतर्गत पात्र पुत्री की शादी हेतु 20,000 रुपये की एकमुश्त अनुदान राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है।
          बैठक में जिला विकास अधिकारी अरूण कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं समिति के अन्य नामित सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!