डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न

हर पल निगाहें ब्यूरो 
रायबरेली– जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में सड़को की मरम्मत जल निकासी, अतिक्रमण, साफ-सफाई, भारी वाहनों के आवागमन, सड़क चौड़ीकरण, जल निकासी व निवेश मित्र पोर्टल आदि के महत्वपूर्ण बिंदुओ पर समीक्षा की गई।
          जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए, ताकि उद्यमियों को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो। बैठक में जिले में औद्योगिक निवेश, उद्यम स्थापना, लाइसेंस/अनापत्ति प्रमाणपत्र निर्गम, भूमि आवंटन, बुनियादी सुविधाओं के विकास तथा लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।
          जिलाधिकारी ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और उद्योगों को सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उद्योगों से संबंधित शिकायतों व मांगों को भी बैठक में सुना गया और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
          बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी सलोन मिथिलेश त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद स्वर्ण सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण व उद्यमी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!