नीट परीक्षा सकुशल सम्पन्न

नीट परीक्षा सकुशल सम्पन्न

आयोजित परीक्षा में 2592 अभ्यर्थियों में 2548 उपस्थित एवं 44 अनुपस्थित रहें

हर पल निगाहें ब्यूरो 
रायबरेलीः अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने आज नीट परीक्षा को कुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।    
          अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नीट परीक्षा में कुल 2592 अभ्यर्थियों में से 2548 अभ्यर्थी उपस्थित व 44 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें।
          अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 06 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी केन्द्रों पर अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रहकर लगातार निगरानी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!