पीजीएस पब्लिक स्कूल में सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन संपन्न हुआ
हर पल निगाहें ब्यूरो
हरचंदपुर रायबरेली -ब्लॉक क्षेत्र में आंचलिक विज्ञान नगरी के अंतर्गत सचल विज्ञान प्रदर्शनी के द्वारा क्षेत्र के विद्यालय के छात्रों को दैनिक जीवन में मशीनों की उपयोगिता का सजीव चित्रण व उपयोगिता बताई गई।
संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ द्वारा हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के शोभापुर गांव स्थित पीजीएस पब्लिक स्कूल में सोमवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मशीनों के दैनिक जीवन में उपयोग होने व उनकी उपयोगिता का सचल वाहन द्वारा सजीव चित्रण किया गया।
मशीने प्रत्येक के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका हर पहलू से निभाती हैं चाहे परिवहन उद्योग उत्पादन और संचार जैसे मशीनें जीवन को सरल तेज और सुविधाजनक बनाती हैं।
इनके बिना आधुनिक जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है उनके उपयोग से जीवन को सरल और संतुलित उपयोग से मानव जीवन की गुणवत्ता और प्रगति में निरंतर योगदान करती है इसमें विज्ञान के प्रयोग व व्ख्यान दिखाकर विज्ञान के सिद्धांतों को बड़े ही सरल ढग से समझाया गया है जिससे ग्रामीण, स्कूली बच्चों, एवं शिक्षकों में निश्चित ही विज्ञान के प्रति रुचि एवं जिज्ञासा जागृत करने की भावना का प्रचार प्रसार होगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामराज व रोली सिंह, अंकित मिश्रा, अनुराग सिंह, अवधेश पाल, शिवकांती, अंजली ,मुस्कान, दिव्यांशी व सचालक रमेश कुमार थे।
