डीएम की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान की बैठक सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान की बैठक सम्पन्न

हर पल निगाहें ब्यूरो 
रायबरेली   जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान प्रथम चरण की प्रथम साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
          जिलाधिकारी ने बैठक में अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतादिशा-निर्देश दिए गए।
          जिलाधिकारी ने जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के दृष्टिगत कृषि, पशुपालन, नगरीय निकाय, पंचायती राज सहित संबंधित विभागों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वयता बना कर अपने विभागीय कार्यों एवं उत्तरदायित्वों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पादित करने के निर्देश दिये। उन्होंने संचारी रोगों से बचाव हेतु नगर विकास विभाग को साफ सफाई, नालियों की सफाई, अपशिष्ट जल निकासी, फॉगिंग कराते रहने का निर्देश दिया है।
          जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालयों में बच्चों को संचारी रोगों के फैलने के कारणों एवं उनके बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि जनसामान्य में भी जागरूकता का प्रसार हो सके।
          जिलाधिकारी ने सभी सहयोगी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमित पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें, जिससे अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन हो और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
          बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० नवीन चंद्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!