हनुमान जन्मोत्सव पर डिडौली में भव्य आयोजन, जनेऊ संस्कार व भंडारे में उमड़ी भीड़

हनुमान जन्मोत्सव पर डिडौली में भव्य आयोजन, जनेऊ संस्कार व भंडारे में उमड़ी भीड़

हर पल निगाहें ब्यूरो 

हरचंदपुर,रायबरेली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डिडौली स्थित लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कई आचार्यों की उपस्थिति में मुख्य आचार्य लोकेश अवस्थी के निर्देशन में तथा मुख्य यजमान महेन्द्र सिंह द्वारा सुबह 9 बजे से यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार संपन्न कराया गया। इसके बाद दोपहर 1 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे में पूड़ी, सब्जी, छोला, चावल और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में भक्तों का उत्साह देखने लायक रहा।

इस अवसर पर महेन्द्र सिंह, राजकुमार सिंह, विनीत सिंह, हरिश्चंद्र, गोलू सिंह, अभय सिंह, राहुल सिंह सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!