जनपद में शुरू हुआ संचारी रोग नियंत्रण अभियान

जनपद में शुरू हुआ संचारी रोग नियंत्रण अभियान

हर पल निगाहें ब्यूरो
अमेठी-माननीय मुख्यमन्त्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ बुधवार को जिला अस्पताल में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि द्वारा किया गया | इस मौके पर उन्होंने प्रचार में लगे वाहनों और फॉगिंग मशीनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए जागरूकता और स्वच्छता दोनों जरूरी है | उन्होंने आमजन से अभियान में सहयोग की अपील की |
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अंशुमान सिंह ने बताया कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग सहित नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, पंचायत राज विभाग, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग व के अलग-अलग कार्य निर्धारित है। स्वास्थ्य विभाग के तहत ए.एन.एम. व आशा कार्यकर्ता के माध्यम से घर-घर भ्रमण कर बुखार के रोगियों की सूची, आई.एल.आई. रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची तैयार करना, मच्छरो से बचाव की जानकारी, उसके आसपास मच्छरो के प्रजनन स्थानो का विनष्टीकरण, वेक्टर सर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा | इसके साथ ही बुखार के मरीजों को आशा द्वारा निकटतम सीएचसी पर जाकर जांच एवं उपचार के लिए भेजा जाएगा । नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में नालियों की साफ-सफ़ाई, लार्वानाशी छिडकाव, कूड़े का निस्तारण तथा फागिंग का कार्य किया जायेगा, कृषि विभाग द्वारा अन जलभराव वाली स्थितियो का समाप्त करने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा खुले से मुक्ति, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, हैण्ड पम्प तथा उनके प्लेटफार्म की मरम्मत, पर्यावरणीय स नालियों की सफाई व लार्वानाशी छिडकाव तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषित तथा अति कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण कर उनको उचित पोषाहार उपलब्ध कराना व चिकित्सीय जटिलताओं वाले अति कुपोषित बच्चों को पोषण पुर्नवास केन्द्रो पर भेजने का कार्य किया जायेगा ।
इस अवसर पर डा.रामप्रसाद अपर चिकित्सा अधिकारी वी.बी.डी., डा.राजीव सौरभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गौरीगंज, रामआसरे व विजय सरोज जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी,विजय गुप्ता सीडीपीओ, सुशील कुमार सहायक मलेरिया अधिकारी, विनोद कुमार सोनी मलेरिया निरीक्षक, विनीत कुमार मौर्य जिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता व स्वाथ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!