तीन दुकानों में आग से बैयालिस लाख रुपये का नुकसान हुआ

तीन दुकानों में आग से बैयालिस लाख रुपये का नुकसान हुआ

हर पल निगाहें ब्यूरो
हरचंदपुर रायबरेली -कस्बे में शॉर्ट सर्किट से कपड़े व किराना की दुकानों में भयंकर आग फैलने से बैयालिस लाख का समान जलकर खाक हुआ।
ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के रघुवीरगंज बाजार में भानु कुमार गुप्ता पुत्र बरखंडीलाल निवासी दुलमपुर की कपड़े की दुकान है जिसमें शुक्रवार की सुबह के समय बंद दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी आग की भयावहता यह थी कि पड़ोस के भाई पवन कुमार की रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग पहुंच गयी इसी से लगी मोहम्मद ज़ुबैर पुत्र मोईनुद्दीन के किराने की दुकान में आग ने गिरफ्त में ले लिया,आग की चपेट में आने से भानु कुमार का पच्चीस लाख रुपये,पवन कुमार का बारह लाख रुपये व मोहम्मद ज़ुबैर का पांच लाख रुपये कीमत का समान जलकर खाक हो गया।
दुकानों के शटरों से जब आग का धुआं बाहर निकलने लगा तो स्थानीय लोगों को जानकारी हुई फिर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा पाई गयी ।
मौके पर राजस्व प्रशासन के क्षेत्रीय लेखपाल अंकित सिंह ने पहुंचकर आग से हुये नुकसान का आंकलन किया।
इस घटना के संबंध में स्थानीय थाना व विद्युत विभाग को भानु कुमार द्वारा लिखित शिकायत दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!