जिला पंचायत की बैठक सम्पन्न

जिला पंचायत की बैठक सम्पन्न

हर पल निगाहें ब्यूरो 
रायबरेलीः-  मा० अध्यक्ष, जिला पंचायत रंजना चौधरी की अध्यक्षता में तथा मा० राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) उ०प्र० सरकार दिनेश प्रताप सिंह के संरक्षण में जिला पंचायत, रायबरेली के सभागार में जिला पंचायत की बैठक आहूत की गयी। मा० अध्यक्ष की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी ओ0पी0 सिंह द्वारा बैठक का संचालन किया गया। सदन द्वारा सर्वसम्मति से गत बैठक की पुष्टि के साथ-साथ विभिन्न अनुदानों की गत वर्षों की अवशेष धनराशि के सापेक्ष अनुपूरक कार्ययोजना बनाये जाने पर सदन द्वारा ध्वनिमति से प्रस्ताव स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट रू0 9935.07 लाख आय का व रू0 9935.07 व्यय का तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 मूल बजट में रू0 6240.00 लाख आय का तथा अनुदान एवं जिलानिधि सहित कुल रू0 6230.00 लाख व्यय का बजट सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। तदोपरान्त अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, रायबरेली के देयों की वसूली सुद्ध करने के उद्देश्य से सम्पत्ति एवं विभव कर की वित्तीय वर्ष 2024-25 की कर दाता सूची जर्जर दुकानों के पुनर्निर्माण एवं विस्तारीकरण तथा दुकान, ईट भट्ठा सहित अन्य उपविधियों की भी स्वीकृति प्रदान की गयी।
          सदन द्वारा विभिन्न विभागों से आये हुए अधिकारियों के साथ जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्र से सम्बन्धित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।
          बैठक के मध्य में मा० राज्यमंत्री द्वारा जिला पंचायत सदन को होली की शुभकामनायें देते हुये जिला पंचायत एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिसका सदन द्वारा ध्वनिमत से आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर सदन में मा० अध्यक्ष के साथ-साथ मा० सदस्यगण व अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
          बैठक के अन्त में मा० अध्यक्ष द्वारा मा० मंत्री जी के बैठक में पधारने के लिये आभार प्रकट करते हुये सभी मा० सदस्यगणों व अधिकारियों को होली की शुभकामनायें देते हुये बैठक का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!