22 फरवरी को लगेगा मेगा/वृहद विधिक सेवा शिविर

22 फरवरी को लगेगा मेगा/वृहद विधिक सेवा शिविर

हर पल निगाहें ब्यूरो 
रायबरेली:- उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में जनपद स्तर पर 22 फरवरी 2026 आयोजित मेगा/वृहद सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा/वृहद सेवा शिविर के सम्बन्ध में जनजागरुकता, लाभार्थियों के चिन्हीकरण एवं प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में तहसील सदर के अन्तर्गत विकास खण्ड हरचन्दपुर के सभागार में लघु विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। 
          इस जागरुकता कार्यक्रम में अमोद कंठ, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित लोगो को बताया गया कि 22 फरवरी 2026 को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया राजकीय इण्टर कालेज मैदान रायबरेली में किया जा रहा है, जिसमें निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना समेत किसानों से जुड़ी योजनाओं, दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के अलावा बाकी भी सभी विभागों से जुड़ी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। इस लघु जागरुकता एवं साक्षरता शिविर में खण्ड विकास अधिकारी हरचन्दपुर डा0 अंजू रानी वर्मा के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, कन्या सुमगंला योजना के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।इस जागरुकता कार्यक्रम में एल0ए0डी0सी0 के चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल राजकुमार सिंह के द्वारा जनपद में स्थापित लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल के कार्यों के सम्बन्ध व नालसा हेल्पलाइन नं0 15100 के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। 
          इस लघु जागरुकता कार्यक्रम मे पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, दुशेन्द्र कुमार, राजेश व मनोज कुमार प्रजापति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!