दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

हर पल निगाहें ब्यूरो 
रायबरेली:- राज्य परियोजना कार्यालय सम्रग शिक्षा लखनऊ के द्वारा बालिकाओं को सशक्त, मुखर, निडर एवं उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विद्यालयों में मीना मंच कार्यक्रम का संचालन कराने हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये है। मंच को सक्रिय बनाने हेतु सुगमकर्ताओं द्वारा पावर एंजेल का सहयोग लेकर  बालिकाओं को स्वाथ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा के प्रति संजग एवं जागरूक बनाया जा रहा है।
          विकास खण्ड अमावां के बी0आर0सी0 पर आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह द्वारा प्रतिभागी सुगमकर्ताओं एव मास्टर ट्रेनर को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी सुगमकर्ताएं सर्मपणभाव से बालिकाओं को सशक्त एवं मुखर बनाने में अपनी अहम भुमिका निभाएं तथा प्रत्येक शनिवार दोपहर बाद मंच का संचालन करके टूलटेन अवश्य भरें। खण्ड शिक्षा अधिकारी अमावां रिचा सिंह ने बताया कि मीना मंच के माध्यम से बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।
          जनपद नोडल मीना मंच एस0एस0 पाण्डेय ने बताया कि मीना मंच कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सफलता मूलक कहानी को अन्य बालिकाओं के बीच साझा कर उन्हें भी आगे बढ़ने के लिए भी मंच, माइक और मौका दिया जाता है। प्रशिक्षक के रूप में सीमा सिंह, संगीता मिश्रा तथा ब्लॉक नोडल संगीता सिंह के अलावा ब्रिजिश अंजुम, फरीदा बेगम, अरूनधति, अनीता, स्वीटी सिंह सहित सभी सुगमकर्ता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!