बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हर पल निगाहें ब्यूरो
महराजगंज रायबरेली-चंदापुर थाना क्षेत्र के रुकुनपुर ग्राम प्रधान के यहां कई वर्षों से रह रहे बुजुर्ग की संदिग्ध मौत हो गई।मौत की सूचना पर बेटे और बहू ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पूरे डीहा गांव निवासी शिवनारायन यादव 75 वर्ष करीब पांच वर्षों से ग्राम प्रधान के अमरनाथ द्विवेदी के यहां रहते हैं। मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही उनके बड़े बेटे जंग बहादुर बहू शिव दुलारी ने प्रधान के घर पहुंचकर हंगामा करते हुए पुलिस बुला ली। बहू शिव दुलारी ने ग्राम प्रधान को आरोपित करते हुए उसके ससुर की मौत की जांच कराने की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक मृतक शिवनारायन करीब पांच वर्ष पहले उसने अपनी जमीन का आधा हिस्सा छोटे बेटे नारेंद बहादुर व ग्राम प्रधान गीता देवी के पति अमरनाथ द्विवेदी को आधा हिस्सा बैनामा कर दिया था। जिसको लेकर उनके बेटों व प्रधान पति में विवाद चल रहा था।
ग्रामीणों के अनुसार 75 वर्षीय मृतक शिवनारायन टीबी का मरीज था जिसका इलाज चल रहा था। वह वर्षों से अमरनाथ द्विवेदी के यहां ही रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!