अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की बैठक सम्पन्न हुई

अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की बैठक सम्पन्न हुई

रायबरेली- महराजगंज में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की बैठक महराजगंज नगर पंचायत सभागार में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और समाजहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष राम जियावन लोधी ने की।
इस अवसर पर जिला संरक्षक संतलाल लोधी, जिला मंत्री शत्रोहन लोधी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार लोधी और विधानसभा सह-संयोजक/महामंत्री जय सिंह लोधी सहित कई जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया, इसके अतिरिक्त, समाज के कल्याण से संबंधित विभिन्न मुद्दों और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की भूमिका को लेकर भी गहन चर्चा हुई।
ब्लॉक अध्यक्ष राम जियावन लोधी ने बताया कि लोधी समाज को जागरूक करना उनका प्रमुख कार्य है और वे अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
इस मौके पर महामंत्री रामराज लोधी, महामंत्री जयकरण लोधी, महामंत्री अवधेश लोधी, संरक्षक राम शरन लोधी, उपाध्यक्ष राम लखन लोधी, उपाध्यक्ष दयाराम लोधी, शोभनाथ लोधी, रामगुलाम लोधी और बनवारी लाल सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!