सोलर लाइट ट्रैप अपनाएं किसान भाई, अपनी फसलों को हानिकारक कीटों से बचाएं

सोलर लाइट ट्रैप अपनाएं किसान भाई, अपनी फसलों को हानिकारक कीटों से बचाएं

हर पल निगाहें ब्यूरो 
रायबरेली :  जिला कृषि रक्षा अधिकारी अखिलेश पांडे ने बताया है कि फसलों में लगने वाले विभिन्न प्रकार के हानिकारक कीटों से बचाव के लिये सोलर लाइट ट्रैप एक अत्यंत उपयोगी विधा है। कृषि विभाग द्वारा जनपद को 1900 यूनिट सोलर लाइट ट्रैप कृषकों को 75% अनुदान पर वितरित करने हेतु आपूर्ति की गयी है। सोलर लाइट ट्रैप की प्रति यूनिट कीमत रु० 635.00 है जिसमें से 75% की धनराशि रु० 432.00 डी०बी०टी० के द्वारा कृषकों के बैंक खाते में अनुदान के रूप में वापस आयेगी। सोलर लाइट ट्रैप में एक खास प्रकार की लाइट होती है इसे दिन में सोलर प्लेट के जरिये चार्ज कर रात में खेतों में जलाया जाता हैं। इसे फसलों की ऊँचाई से 2 फिट ऊपर लगाया जाता है। लाइट ट्रैप के चेम्बर में तेल मिलाकर पानी भरा जाता है जिसमें कीड़े रात में रोशनी से आकर्षित होकर चेम्बर में गिरकर मर जाते हैं। लाइट ट्रैप का प्रयोग सायं 07 बजे से रात 10 बजे तक किया जाता है। लाइट ट्रैप की नियमित सफाई करते रहना चाहिए ताकि अधिकतम परिणाम प्राप्त किया जा सकें। सोलर लाइट ट्रैप जनपद की विकास खण्ड स्थित कृषि रक्षा इकाइयों पर उपलब्ध है। कृषक भाइयों से अपील की जाती है कि इस योजना का जल्द से जल्द लाभ लें जिससे उनकी फसलों को हानिकारक कीटों से निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!