मा० प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश

मा० प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश

हर पल निगाहें ब्यूरो 
रायबरेलीः-  मा० मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम,खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग उ0प्र0/प्रभारी मंत्री जनपद राकेश सचान ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति एवं विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की।
          बैठक में प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित कराया जायें कि कोई पात्र व्यक्ति आवास से वंचित न रहें। निराश्रित गोवंश की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि गर्मी के दृष्टिगत पशुओं को लू/हीटवेव से बचाव हेतु सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कराया जाये। शत प्रतिशत निराश्रित गोवंशों को आश्रित कराया जायें, गोशालाओं में हरे चारे, छाया आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए, गोवंश सहभागिता योजना के अन्तर्गत लोगों को प्रेरित कर अधिक से अधिक गोवंशों की सुपुर्दगी करायें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत कराये जा रहे कार्यों को शीघ्र ही पूर्ण कराया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत इस वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक जोड़ों का रजिस्ट्रेशन कराकर लाभान्वित कराया जाए।
          मा0 प्रभारी मंत्री ने आयुष्मान कार्ड की समीक्षा में निर्देश दिये कि पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जायें। किसानों को सिंचाई हेतु नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कराया जाए, जिससे किसानों को फसल सिंचाई में कोई दिक्कत न हो, किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए विद्युत आपूर्ति भी रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित करायी जायें। ग्रामीण क्षेत्रों में जले हुए ट्रांसफार्मर को निर्धारित समय में रिप्लेस कराया जाए। पीएमजीवाई विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सड़कों की नवीनीकरण/मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, इसके साथ ही निर्माणकार्य की गुणवत्ता भी सुनिश्चित कराई जाए। सभी विभाग अपने लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करायें, विगत वित्तीय वर्ष के निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि माह मई तक कार्य योजना तैयार कर अक्टूबर एवं नवम्बर तक कार्यों को नियमानुसार पूर्ण करा लिया जाए।
           इस अवसर पर मा० अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चन्द्रा, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!